↓Skip to main content
  1. Samskrut Yatra Blog/

Thirukkural in Hindi Chapter 131 to 133 - तिरुक्कूरळ

·604 words·3 mins· loading · ·
Sanskrit Text Thiruvalluvar Thirukkural in Hindi

तिरुक्कूरळ - हिन्दी अनुवाद Chapter 131-133
#

Thirukkural in Hindi, Chapters 131 to 133
#

Chapters 126 to 130 · All chapters · Chapter list

Each chapter has ten verses. The Hindi text is the translation of M.G. Venkatakrishnan (1998).

भाग–३: काम- कांड

अध्याय 131. मान
#

1301 आलिंगन करना नहीं, ठहरो करके मान ।देखें हम उनको ज़रा, सहते ताप अमान ॥
1302 ज्यों भोजन में नमक हो, प्रणय-कलह त्यों जान ।ज़रा बढ़ाओ तो उसे, ज्यादा नमक समान ॥
1303 अगर मना कर ना मिलो, जो करती है मान ।तो वह, दुखिया को यथा, देना दुख महान ॥
1304 उसे मनाया यदि नहीं, जो कर बैठी मान ।सूखी वल्ली का यथा, मूल काटना जान ॥
1305 कुसुम-नेत्रयुत प्रियतमा, रूठे अगर यथेष्ट ।शोभा देती सुजन को, जिनके गुण हैं श्रेष्ठ ॥
1306 प्रणय-कलह यदि नहिं हुआ, और न थोड़ा मान ।कच्चा या अति पक्व सम, काम-भोग-फल जान ॥
1307 ‘क्या न बढ़ेगा मिलन-सुख’, यों है शंका-भाव ।प्रणय-कलह में इसलिये, रहता दुखद स्वभाव ॥
1308 ‘पीड़ित है’ यों समझती, प्रिया नहीं रह जाय ।तो सहने से वेदना, क्या ही फल हो जाय ॥
1309 छाया के नीचे रहा, तो है सुमधुर नीर ।प्रिय से हो तो मधुर है, प्रणय कलह-तासीर ॥
1310 सूख गयी जो मान से, और रही बिन छोह ।मिलनेच्छा उससे रहा, मेरे दिल का मोह ॥

अध्याय 132. मान की सूक्ष्मता
#

1311 सभी स्त्रियाँ सम भाव से, करतीं दृग से भोग ।रे विट् तेरे वक्ष से, मैं न करूँ संयोग ॥
1312 हम बैठी थीं मान कर, छींक गये तब नाथ ।यों विचार ‘चिर जीव’ कह, हम कर लेंगी बात ॥
1313 धरूँ डाल का फूल तो, यों होती नाराज़ ।दर्शनार्थ औ’ नारि से, करते हैं यह साज ॥
1314 ‘सब से बढ़’, मैंने कहा, ‘हम करते हैं प्यार’ ।‘किस किस से’ कहती हुई, लगी रुठने यार ॥
1315 यों कहने पर- हम नहीं, ‘बिछुड़ेंगे इस जन्म’ ।भर लायी दृग, सोच यह, क्या हो अगले जन्म ॥
1316 ‘स्मरण किया’ मैंने कहा, तो क्यों बैठे भूल ।यों कह मिले बिना रही, पकड़ मान का तूल ॥
1317 छींका तो, कह शुभ वचन, तभी बदल दी बात ।‘कौन स्मरण कर छींक दी’, कह रोयी सविषाद ॥
1318 छींक दबाता मैं रहा, रोयी कह यह बैन ।अपनी जो करती स्मरण, उसे छिपाते हैं न ॥
1319 अगर मनाऊँ तो सही, यों कह होती रुष्ट ।करते होंगे अन्य को, इसी तरह से तुष्ट ॥
1320 देखूँ यदि मैं मुग्ध हो, यों कह करती रार ।देख रहे हैं आप सब, दिल में किसे विचार ॥

अध्याय 133. मान का आनन्द
#

1321 यद्यपि उनकी भूल नहिं, उनका प्रणय-विधान ।प्रेरित करता है मुझे, करने के हित मान ॥
1322 मान जनित लघु दुःख से, यद्यपि प्रिय का प्रेम ।मुरझा जाता है ज़रा, फिर भी पाता क्षेम ॥
1323 मिट्‍टी-पानी मिलन सम, जिस प्रिय का संपर्क ।उनसे होते कलह से, बढ़ कर है क्या स्वर्ग ॥
1324 मिलन साध्य कर, बिछुड़ने, देता नहिं जो मान ।उससे आविर्भूत हो, हृत्स्फोटक सामान ॥
1325 यद्यपि प्रिय निर्दोष है, मृदुल प्रिया का स्कंध ।छूट रहे जब मिलन से, तब है इक आनन्द ॥
1326 खाने से, खाया हुआ, पचना सुखकर जान ।काम-भोग हित मिलन से, अधिक सुखद है मान ॥
1327 प्रणय-कलह में जो विजित, उसे रहा जय योग ।वह तो जाना जायगा, जब होगा संयोग ॥
1328 स्वेद-जनक सुललाट पर, मिलन जन्य आनन्द ।प्रणय-कलह कर क्या मिले, फिर वह हमें अमन्द ॥
1329 रत्नाभरण सजी प्रिया, करे और भी मान ।करें मनौती हम यथा, बढ़े रात्रि का मान ॥
1330 रहा काम का मधुर रस, प्रणय-कलह अवगाह ।फिर उसका है मधुर रस, मधुर मिलन सोत्साह ॥

Chapters 126 to 130 · All chapters · Chapter list

Download the Hindi PDF

Related

Thirukkural in Hindi Chapter 11 to 15 - तिरुक्कूरळ
·910 words·5 mins· loading
Sanskrit Text Thiruvalluvar Thirukkural in Hindi
तिरुक्कूरळ - हिन्दी अनुवाद Chapter 11-15 # Thirukkural in Hindi, Chapters 11 to 15 # Chapters 6 to …
Thirukkural in Hindi Chapter 16 to 20 - तिरुक्कूरळ
·922 words·5 mins· loading
Sanskrit Text Thiruvalluvar Thirukkural in Hindi
तिरुक्कूरळ - हिन्दी अनुवाद Chapter 16-20 # Thirukkural in Hindi, Chapters 16 to 20 # Chapters 11 to …
Thirukkural in Hindi Chapter 21 to 25 - तिरुक्कूरळ
·932 words·5 mins· loading
Sanskrit Text Thiruvalluvar Thirukkural in Hindi
तिरुक्कूरळ - हिन्दी अनुवाद Chapter 21-25 # Thirukkural in Hindi, Chapters 21 to 25 # Chapters 16 to …
Thirukkural in Hindi Chapter 26 to 30 - तिरुक्कूरळ
·929 words·5 mins· loading
Sanskrit Text Thiruvalluvar Thirukkural in Hindi
तिरुक्कूरळ - हिन्दी अनुवाद Chapter 26-30 # Thirukkural in Hindi, Chapters 26 to 30 # Chapters 21 to …
Thirukkural in Hindi Chapter 31 to 35 - तिरुक्कूरळ
·945 words·5 mins· loading
Sanskrit Text Thiruvalluvar Thirukkural in Hindi
तिरुक्कूरळ - हिन्दी अनुवाद Chapter 31-35 # Thirukkural in Hindi, Chapters 31 to 35 # Chapters 26 to …